विधायक ने की कैबिनेट मंत्र से विकास कार्यों की चर्चा

Summary :

NULL

घरौंडा: प्रदेश के पी.डब्लयू.डी.मंत्री राव नरवीर सिंह सोमवार सुबह गुडग़ांव से यमुनानगर जाते समय हैफेड़ चेयरमैन व घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण के मधुबन स्थित फार्म हाउस पर रूके।

इस अवसर पर घरौंडा विधानसभा के लोग विधायक हरविन्द्र कल्याण के साथ कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह से मिले। विधायक हरविन्द्र कल्याण के साथ कैबिनेट मंत्री ने घरौंडा विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

विधायक हरविन्द्र कल्याण ने उन्हें घरौंडा विधानसभा के सडकों के बारे में विस्तार से बताया व निर्माण हो चुकी सड़कों, निर्माणाधीन सड़कों व भविष्य में बनाने वाली सड़को को लेकर योजना भी सांझा की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने प्रदेश कैबिनेट मंत्री राव नरवीर का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सड़क निर्माण के साथ उनकी गुणवता जांच का कार्य साथ-साथ भरपूर किया जा रहा है। जिसके परिणाम बड़े सार्थक सामने आ रहे हैं व मजबूत सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नेतृत्व प्रदेश के हर व्यक्ति, गांव व शहर तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

आज प्रदेश से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज प्रदेश की विकास के क्षेत्र में काया पलट देगा। भाजपा सरकार ने मैरिट के आधार पर नौकरियां देकर पारदर्शिता शासन लाने का काम किया है।

इस अवसर पर बार ऐसोसिएशन करनाल के अध्यक्ष निर्मल स्टौंडी, संझू कमालपूर, रघुबीर बसताड़ा, बेगमपूर सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार, धरम सिंह बसताड़ा, धर्मवीर मोकल, सुरेन्द्र भौरिया सहित अन्य मौजूद थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team