जम्मू & कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण हवाई सेवा प्रभावित

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़नें रद्द होने के बाद कश्मीर घाटी का आज पूरे देश से संपर्क टूट गया है।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी से दृश्यता खराब होने के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा प्रभावित हुई है। श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक शरद कुमार का कहना है, श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का उड़न भरना और उतरना दोनों को खराब दृश्यता के कारण निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दृश्यता में सुधार होने के बाद दोपहर के आसपास हालात की समीक्षा की जाएगी।  ट्रैफिक पुलिस का कहना है, जवाहर सुरंग पर बर्फ जमने, सड़कों पर फिसलन बढ़ने और यातायात के लिये सुरक्षित नहीं रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया है।

 

Desk Team