भिवानी: जनता का केंद्र और प्रदेश की सरकार से मोहभंग हो चुका है। गुरुग्राम नगर निगम और दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भाजपा की हार ने यह सिद्ध कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में जहां समस्त देश का युवा पढ़ाई करता है। युवाओं ने भाजपा की नीतियों के विरोद्ध में वोट दिया। यह बात पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बात करने के दौरान कही। उन्होंने सरकार के दो वर्ष 11 महीने के कामकाज पर असंतोष जाहिर किया है।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार एक भी नया प्रोजेक्ट लेकर नहीं आईए बल्कि उनकी कार्यकाल की चल रही पुरानी परियोजनाओं तक को बंद कर दिया गया। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार खत्म होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मत्स्य पालन और हारट्रोन में नौकरियों में भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी। धरातल पर भ्रष्टाचार कम होने की बजाय बढ़ा है। चुनाव के दौरान भाजपा को अपने जीरो टालरेंस की असलियत का पता चल जाएगा।
अपनी साख बचाने के लिए मुख्यमंत्री बार.बार लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की बात कह रहे हैंए क्योंकि उन्हें अहसास है कि क्या हश्र होने वाला है। पिछली सरकार के गड्ढे भरने से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि इन्हें नहरें भी गड्ढे दिखाई देते हैं। इसलिए दादूपुर नलवी नहर को गड्ढा मानकर भरने में लगे हुए हैं।हुड्डा ने बिजली की कमी के लिए मनोहर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी कारखाना नहीं लगाया। उल्टेए झाड़ली प्लांट से अपने हिस्से की बिजली सरेंडर कर दीए जिस वजह से हाय.तौबा मची है।
(दीपक खंडेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



