नरवाना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि एससी एसटी एक्ट को लेकर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित समाज की आड़ में विपक्षी पार्टियों ने देश का भाईचारा खराब करने का काम किया है। उन्होंने सरकार पर सभी अरोपो को नकारते हुए कहा कि जिस प्रकार देश के विभिन्न प्रदेशों शहरों में उपद्रव हुआ वो सब विपक्षी रानीतिक पार्टियों की सह पर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने दलित समाज के आरक्षण की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में समाज की तरफ से अपना पक्ष रखा है और हर मोर्च पर भाजपा दलित समाज के साथ खड़ी है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने स्थानीय हरियल रैस्ट हाउस में कही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा, जिला महासचिव रिछपाल शर्मा, वरिष्ठ नेता रामफल लोट, नरवाना मंडल प्रधान ईश्वर, मंदीप चहल, राकेश रेढू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वे 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले पार्टी के स्थापना दिवस के प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– बिन्टू/वरूण


Download Android App
Download iOS App



