कैथल : भाजपा के 5 साल के शासनकाल में भाजपा का बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत और शौचालय के नाम पर करोड़ो रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। लेकिन हालात वही ‘ढाक के तीन पात हैं ये शब्द आज अपनी विधानसभा कैथल में अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गांव खुराना, मानस, पाडला, सजुमा, डेरा गदली, कैथल शहर में ट्रैक्टर मार्किट, ट्रक मार्किट, खुराना रोड़ पर अम्बेडकर भवन व वाल्मिकी सामुदायिक केंद्र के शिलान्यास पर अपने चुनावी जन सम्पर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।
सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का नारा बेटी बचाओ है या फिर बेटी सताओ? भाजपा पर किसान विरोधी का आरोप लगाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 7 महीनो में 3 किसानों ने जमीन छिनने व उचित मुआवजा न मिलने के कारण आत्महत्या की और इन 7 महीनो में क्रूर भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इस तरह के रवैये से भाजपा सरकार के किसान विरोधी चेहरे का प्रमाण सच साबित होता है।
सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर साहब को ग़ुस्सा क्यों आता है? उन्हें पता होना चाहिए कि गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में अहंकार के साए में जी रहे खट्टर फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं कि गर्दन काट दूंगा तेरी। अगर नेता के साथ उनका रवैया ऐसा है तो फिर जनता के साथ क्या करेंगे?


Download Android App
Download iOS App



