पेट्स यानी पालतू जानवरों को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की अपनी – अपनी चॉइस है , किसी को बिल्लियां पसंद है तो किसी को कुत्ता पालना पसंद है। सलमान खान , अनुष्का शर्मा , प्रियंका चोपड़ा और सारा अली खान कुछ ऐसे सितारें है जिन्हे अपने पालतू जानवरों से बेहद लगाव है। आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के पाल्यु जानवरों के बारे में बता रहे है जो उनके लिए बेहद कीमती और प्यारे है !
सलमान खान:
सलमान खान को अपने पालतू कुत्तों से बेहद लगाव है और आये दिन वो सोशल मीडिया पर अपने पेट्स के साथ तस्वीरें शेयर करते है। उन्हें अपना कुत्ता टोर्रो सबसे ज्यादा पसंद है।
अनुष्का शर्मा:
अनुष्का शर्मा भी पालतू जानवरों की बेहद शौक़ीन है और उनके बाद डूड नाम का डौगी है साथ ही उन्होंने मुंबई में एक एनिमल शेल्टर भी खरीदा हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा:
प्रियंका चोपड़ा के पास डायना नाम की एक पालतू फीमेल डॉग है और जो उनके एलए में रहती है। सोशल मीडिया पर डायना के लगभग 105K फॉलोअर्स के साथ उसका अपना इंस्टाग्राम पेज है।
सारा अली खान:
बॉलीवुड की सबसे प्यारी अभिनेत्रियों में शुमार सारा के पास भी उनका पसंदीदा डॉग है जिसका नाम है फ्लफी सिंह। आये दिन सारा अली खान सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे शेयर करती रहती है।
श्रद्धा कपूर:
श्रद्धा के पास भी एक प्यार डॉग है जिसका नाम उन्होंने रखा है श्योह ! सोशल मीडिया पर श्रद्धा अक्सर अपने डॉग के साथ तस्वीरें शेयर करती है।


Download Android App
Download iOS App



