Farmer Protest: जाब और हरियाणा को जोड़ने वाली शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की जान चली गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार यानी आज (16 फरवरी) को दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक अन्नदाता की पहचान 78 साल के ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि वह पंजाब में गरदासपुर के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान राम में उन्हें ठंड लग गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
Highlights:
- किसान आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की मौत
- इलाज के दौरान किसान ने तोड़ा दम
- डॉक्टर ने बताया कि किसान की मौत हार्ट अटैक हुई
इलाज के दौरान किसान ने तोड़ा दम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्ञान सिंह को सुबह 4 बजे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें पटियाला के गवर्नमेंट राजिंद्र अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। वहां पर इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया।
डॉक्टर ने बताया कि किसान की मौत हार्ट अटैक हुई
किसान की मौत के बाद अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। आगे डॉक्टर ने कहा कि जब उन्हें यहां लाया गया, उस समय उनकी हालत बहुत ही नाजुक थी। उनकी मौक सुबह के करीब 6 बजे हुई है। इसके साथ ही पटियाला के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पर्रे ने भी किसान की मौत की पुष्टि कर दी है। उन्होंने भी यही बताया कि मेडिकल रिकार्ड के अनुसार हार्ट अटैक से ही किसान की मौत हो हुई है।


Download Android App
Download iOS App



