हरियाणा में बिजली की दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 81 लाख उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। HERC ने स्लैब में भी बदलाव किया है, जिससे 151 से 300 यूनिट तक की नई श्रेणी बनाई गई है।
हरियाणा में बिजली उपभोक्ता को झटका लगा है। दरअसल हरियाणा में नई टैरिफ के कारण बिजली महंगी हो गई है। HERC हरियाणा बिजली विनियामक ने 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट दर में इजाफा कर दिया है। यह नई दर लागू होने के कारण लगभग 81 लाख बिजली उपभोक्ता को आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी। बिजली की दरें बढ़ाने के साथ ही स्लैब में भी बदलाव किया गया है। 151 से 250 तक के स्लैब को अब 151 से 300 यूनिट तक कर दिया गया है।
श्रेणी के आधार पर बांटा
बिजली उपभोक्ता को तीन श्रेणी में बांटा गया है। पहला 2KW वाट तक के 78 प्रतिशत उपभोक्ता है। दूसरा 2-5KW तक के 16 प्रतिशत उपभोक्ता है और तीसरा 5KW के 6 प्रतिशत उपभोक्ता है। HERC की नए शुल्क के साथ ही प्रति महिने बिजली की खप्त करने वालों पर श्रेणी के आधार पर बिल का भुगतान किया जाएगा
कितने बढ़ेंगे बिजली के दाम
अलग अलग श्रेणी के आधार पर ही बिजली की दरें बढ़ाई गई है।
0 से 150 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने पर अब 2.95 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भरना होगा।
151 से 300 150 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने पर अब 5.25 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भरना होगा।
301 से 500 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने पर अब 6.45 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भरना होगा।
500 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने पर अब 7.10 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भरना होगा।


Download Android App
Download iOS App



