हिसार : हरियाणा में यहां स्थानीय मुलतानी चौक के निकट टेकड़ा मोहल्ला में बिजली चोरी पकडऩे गई बिजली निगम की छापामार टीम पर आज कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे टीम के चार सदस्य घायल हो गये। बिजली चोरी की सूचना पर बिजली निगम के 10 कर्मचारियों की एक टीम ने सुबह जब टेकड़ा मोहल्ला में जब छापा मारा तो कुछ लोगों की उनके साथ कहासुनी हो गई जो मारपीट मे बदल गई।
टीम के सदस्यों पर लोगों ने लाठी डंडों से हमला किया जिसमें बिजली कर्मचारी सुभाष लाम्बा, अनिल कुमार, विशाल और अमरजीत को चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर अनेक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Download Android App
Download iOS App



