फरीदाबाद: सातवें वेतन आयोग से वंचित व हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी से नाराज प्रदेश के पालिका, परिषद और निगम के कर्मचारी 29 जून को प्रदेश के सभी 80 शहरों में 12 घंटे की भूख हड़ताल कर सरकार को चेतावनी देगें तथा जनता के बीच अपील कर करेगें कि वह 12, 13 व 14 जुलाई की हड़ताल के लिए समर्थन दें। नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर जहां पूरे प्रदेश के पालिका, परिषद और निगमों के कर्मचारी पर्चें बांटकर सरकार के दलित एवं कर्मचारी विरोधी चेहरे को बेनकाब करने में जुट गए है।
वहीं नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने आज लगातार बीके चौक से एनआईटी के एक नम्बर के मुख्य बाजार होते हुए एक-दो के चौक से वापिस निगम मुख्यालय तक दुकानदारों, वाहन चालकों व आम जनता में हजारों पर्चें वितरित किए। तीन दिवसीय हड़ताल से पहले प्रदेश के सभी पालिका, परिषद व निगमों के कर्मचारी 29 जून को 12 घंटे की भूख हड़ताल करेगें तथा छह व सात जुलाई को सभी शहरों में झाडू प्रदर्शन व 11 जुलाई को सभी शहरों में मशाल जुलूस निकालकर एकजुटता जाहिर करेगें।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव सुनील कुमार, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला के वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया, सफाई कर्मचारी यूूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सचिव सोमपाल झिझोटिया, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया, कैशियर सुदेश कुमार, जितेन्द्र छाबड़ा, रघुबीर चौटाला सहित आदि नेताओं ने किया।
(राकेश देव)


Download Android App
Download iOS App



