Gurugram Encounter: गुरुग्राम में पुलिस और नांदल गैंग के बीच मुठभेड़, गैंग के 4 शूटर मारे गए

Summary :

गुरुग्राम में देर रात पुलिस और नांदल गैंग के शूटर के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई जिसमें पुलिस ने 4 शूटर को मौत के घाट उतार दिया है और 1 शूटर को घायल कर दिया है। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हो गए है। इन सभी शूटर ने SGT यूनिवर्सिटी फाउंडर के बेटे को बंधक बनाया था और घर में ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी तभी क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग दागी गई नांदल गैंग के शूटर ढेर गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 इलाके में देर रात…

गुरुग्राम में देर रात पुलिस और नांदल गैंग के शूटर के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई जिसमें पुलिस ने 4 शूटर को मौत के घाट उतार दिया है और 1 शूटर को घायल कर दिया है। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हो गए है। इन सभी शूटर ने SGT यूनिवर्सिटी फाउंडर के बेटे को बंधक बनाया था और घर में ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी तभी क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग दागी गई

नांदल गैंग के शूटर ढेर

Deepak Nandal gang encounter
Deepak Nandal gang encounter

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 इलाके में देर रात 9:30 बजे से गोलियों की तड़तडाहट गूंज रही थी। बता दें कि नांदल गैंग के शूटर कारोबारी के घर में फिरौती मांगने के लिए पहुंचे थे और इस दौरान बदमाशों ने फारिंग शुरू कर दी। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और सभी शूटर को घेर लिया था और आत्मसमपर्ण  के लिए भी कहा था लेकिन शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू करी दी और भागने की कोशिश भी की पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 शूटर पर गोली चला दी जिसमें 4 की मौत हो गई और एक घायल हो गया है।

60 राउंड फायरिंग

Haryana Police encounter
Haryana Police encounter

देर रात गुरुग्राम रण का क्षेत्र बना रहा जहां पुलिस और गैंग के शूटर के बीच लगभग 60 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस के अनुसार शूटर ने अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग किया था। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठा नांदल ने इस पूरे घटना की साजिश रची थी और किराए की कार से गोलीबारी करने के लिए भेजा गया था। इस गोलबारी में पुलिस के  3 जवानों को भी गोली लगी है और पुलिस ने मामला दर्ज करके सबूत जुटाने शुरू कर दिए है।

तीन आरोपी की पहचान

मारे गए शूटर की पहचान हुई है जहां तीन आरोपी भालौठ गांव के रहने वाले है जिसमें नितिन (22) आर्यन (17) और अंकित (18) साल का है वहीं नितिन पहले भी फायरिंग केस में जेल जा चुका है। पढाई करने की उम्र में अपराध की दुनिया में शामिल हुए शूटर की मौत के बाद परिवार में मामत पसरा हुआ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।