उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला हैं। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनसे शिकायत की है कि अखिलेश यादव से मुलाकात और हाथ मिलाने के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए लिखा, “अपनी मीटिंग का सौदा बंद करवाइए मित्र, वरना बहुत महंगा पड़ सकता है। गेट पर रेट का काउंटर बंद कीजिए।”
“भैया से फोटो खिंचवाने का ₹5000 रूपये”
शुक्रवार सुबह राजभर ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनके पास आकर शिकायत की है। उन्होंने लिखा, “मित्र अखिलेश जी, आपके कुछ कार्यकर्ता अपने किसी काम से हमारे पास आए। जाति से आपके वाले ही हैं। आपसे बहुत प्रभावित भी हैं। कहते हैं बस भैया की सरकार आ जाये तो ‘आ हा हा, मौज आ जाएगी’। बस उन्होंने हमसे आपकी एक शिकायत की। ये शिकायत वो आपके यहां कर नहीं सकते तो बात-बात में मुझसे बताने लगे। मैंने सोचा आप मित्र हैं तो आपको बता देनी चाहिए।”
उन्होंने आगे लिखा, “आपके यादव कार्यकर्ता मुझसे कहने लगे कि “भैया” से मिलने जाने पर उनके “घेरे” के लोग हमसे वसूली करते हैं। कहते हैं कि भैया से फोटो खिंचवाने का ₹5000, हाथ मिलवाने का ₹8000-₹10,000 तक और मिलवाने का तो हिसाब किताब ही नहीं है।”
मित्र अखिलेश जी, आपके कुछ कार्यकर्ता अपने किसी काम से हमारे पास आए। जाति से आपके वाले ही हैं। आपसे बहुत प्रभावित भी हैं। कहते हैं बस भैया की सरकार आ जाये तो ‘आ हा हा, मौज आ जाएगी’। बस उन्होंने हमसे आपकी एक शिकायत की। ये शिकायत वो आपके यहां कर नहीं सकते तो बात बात में मुझसे बताने…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) July 10, 2026
“हार तो आप वैसे ही रहे हैं, ये सब बंटाधार करा देंगे”
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए लिखा कि “अब मुझे समझ नहीं आया कि धरतीपुत्र के पुत्र यानी आपको ऐसी क्या ज़रूरत पड़ गई कि अपने धरती पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से वसूली कर रहे हैं। वो भी आपकी अपनी बिरादरी वालीं से। अगर यादव कार्यकर्ता का ये हाल है तो बाक़ियों का कितना रेट लग रहा आपके यहां?
इतना ही नहीं उन्होंने संपत्ति में 900 गुना बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि ये ‘एक्स्ट्रा इनकम’ का जुगाड़ क्यों? कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई को क्यों चूस रहे हैं आप? अगर आप ख़ुद ये वसूली करवा रहे तो क्या ही कहें लेकिन अगर आपके घेरे वाले ये कर रहे हैं तो कुछ कीजिए महाराज। हार तो आप वैसे ही रहे हैं, ये सब बंटाधार करा देंगे।
राजभर ने अखिलेश यादव को दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “आपको मित्र समझ रहा हूं, इसलिए समझा दिया। अपनी मीटिंग का सौदा बंद करवाइए मित्र, वरना बहुत महंगा पड़ सकता है। हो सकता है अगले साल नेता प्रतिपक्ष बनाने भर की सीट ना आए। जनता तो हराएगी ही, ख़ुद यही प्रताड़ित शोषित कार्यकर्ता ही आपको हरा देंगे।”


Download Android App
Download iOS App




