हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हैदराबाद में युवा पशु चिकित्सक के साथ जघन्य सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या करने वाले सभी चारों आरोपियों के कथित ‘एनकाउंटर’ को शुक्रवार को उचित ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, “क्या हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को मार गिराया गया है? एनकाउंटर हो गया, यह कैसे हुआ लेकिन सही हुआ।”

आरोपियों को शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया गया। आरोपी कथित रूप से शादनगर के समीप चेतनापल्ली में पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें मार गिराया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन चारों को उसी जगह मार गिराया गया, जहां हैदराबाद के बाहरी इलाके शम्साबाद के समीप 27 नवंबर की रात उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता के शव को जलाने की कोशिश की थी। पुलिस आरोपियों को जांच के तहत दोबारा क्राइम सीन तैयार करने के लिए घटनास्थल पर ले गई थी।


Download Android App
Download iOS App



