सिरसा : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस में किसी तरह का मनभेद व मतभेद नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। 26 मार्च से फरीदाबाद से शुरू होने वाली बस यात्रा में तमाम कांग्रेसी नेता नजर आएंगे। कांग्रेस फिलहाल हरियाणा की दस सीटों पर जीत कैसे दर्ज करे? इस एजैंडे पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. तंवर आज यहां के कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस भवन में सिरसा जिला के कार्यकत्र्ताओं संग बैठक भी की। डा. अशोक तंवर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आज राज्य में हर साल 200 से अधिक किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी कुकरमुत्ते की तरह पनप रही है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची के संदर्भ में डा. तंवर ने कहा कि 10 संसदीय सीटों के लिए 1000 के करीब आवेदन आए हैं। दस सीटों पर क्षमतावान लोगों को मैदान में उतारा जाएगा। दस सीटों पर जीत कैसी हासिल की जाए?
इस पर मोटी रणनीति तय कर ली गई है और अब तो फील्ड में इसका असर व एक्शन नजर आएगा। स्वयं के सिरसा से चुनाव लडऩे संबंधी प्रश्र पर डा. अशोक तंवर ने कहा कि उन्होंने पहले भी सिरसा में दस साल सेवा की है। वे कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही हैं। इसको लेकर हाईकमान ने फैसला करना है। पार्टी में वे हर तरह का दायित्व निभाने को तैयार हैं। डा. तंवर ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों के चलते किसान बर्बाद हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



