यमुनानगर : यमुनानगर के तीन युवकों को सोशल मीडिया पर विधानसभा स्पीकर के बेटे के खिलाफ पोस्ट डालना महंगी पड़ गई। दरअसल विधानसभा स्पीकर कंवरपाल के बेटे निश्चल के एक करोड़ रुपए की कीमत की जगुआर कार लाने को लेकर तंज भरी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई थी। जबकि उनका कहना है कि उन्होंने कोई गाड़ी नहीं खरीदी है। खुद को कांग्रेस से यमुनानगर विधानसभा सीट का उम्मीदवार बताने वाले अश्वनी शर्मा समेत तीन को यह पोस्ट फेसबुक पर डाली थी।
सोशल मीडिया पर घुमते हुए यह पोस्ट भाजपाईयों तक पहुंची तो इस पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जगाधरी निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने इसको लेकर शिकायत जगाधरी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर स्पीकर कंवरपाल के बेटे को लेकर पोस्ट डाली गई थी कि “सुना है जगाधरी वाले मंत्री साहेब का छोरा 1 करोड़ वाली जगुआर कार लेकर आया है। कौन कह रहा है ससुरा विकास नहीं हो रहा।”
भाजपा कार्यकर्ता ने इसको लेकर अश्वनी शर्मा से फोन बात कर कहा कि वह इस तरह से झूठे मैसेज न डाले। इस पर उसने उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। वह कहने लगा कि अगर दोबारा फोन किया तो जान से मार देगा। पुलिस ने इस मामले में अश्वनी शर्मा, मनोज और कुनाल पंडित पर धारा-294, 500, 506, 120बी और 67ए आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। बता दें अश्वनी शर्मा की बहन पार्षद का चुनाव लड़ी थी और हार गई थी। तब वे इनेलो में थे।


Download Android App
Download iOS App



