तमिलनाडु के पेराम्बलूर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया जिसके बाद तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए। सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
लड़के को करीब एक सप्ताह पहले पेराम्बलूर जिले के कोलाक्कनाथम के एक स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि स्कूल के शिक्षा निदेशक यह जानना चाहते हैं कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार कर दिया गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक के़ कामराज तथा माता-पिता के बीच बैठक में क्या हुआ।
बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच ‘‘छात्र को खराब अकादमिक प्रदर्शन के कारण’’ दाखिला देने से इनकार करने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ। बहरहाल, प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और ना ही उनके पास ऐसा करने की शक्ति है। प्रधानाध्यापक और पेराम्बलुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन ने कहा कि अगर लड़का उनके पास आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



