Faridabad Car Accident: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पहाड़ी इलाके में स्टंट करते समय थार गाड़ी करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर सोहन की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अल फलाह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सोहन कक्षा नौवीं का छात्र था। उसके पिता प्रमोद एक निजी उद्योग में कार्यरत हैं और परिवार करनेरा की बालाजी कॉलोनी में रहता है. बेटे की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Faridabad Mahindra Thar Accident: गाड़ी में बैठकर स्टंट करते हुए बना रहे थे Reel

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, बल्लभगढ़ के करनेरा गांव में स्थित बालाजी कॉलोनी में रहने वाला 21 वर्षीय विकास कुमार अपने दोस्त हिम्मत, वेदांग बाबू उर्फ सोहन के साथ गाड़ी लेकर मंगलवार दोपहर करीब दो ढाई बजे सिरोही गांव के पहाड़ों में घूमने के लिए निकले थे। उसने अपने परिचित धौज निवासी विक्रम को भी साथ ले लिया। गाड़ी को विकास चला रहा था। बताया जा रहा है कि चरों गाड़ी को रोड से लेकर पगडंडी वाले रास्ते पर पहुंच गए। वहां करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई थी। चारों गाड़ी में बैठकर स्टंट करते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का बैक गियर लग गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरी।
Faridabad Accident News: हादसे में 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार, थार गाड़ी चलाने वाले विकास कुमार और हिम्मत की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। चौथे साथी विक्रम को मामूली चोटें आई है, लेकिन वह अभी तक पुलिस के सामने नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, वेदांग बाबू उर्फ सोहन मूलरूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। यहां वह करनेरा गांव के बालाजी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।
बताया जा रहा है कि मृतक सोहन नौंवी क्लास की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस क्रेन की मदद से खाई में गिरी गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल विकास कुमार अपना खुद का काम करता है और वह यूपी के देवरिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। क्योंकि थार गाड़ी का नंबर देवरिया जिले में रजिस्टर्ड है।
यह भी पढ़ें: BREAKING: ‘सचिवालय की छत से लगाई छलांग…’, हरियाणा में IAS पीसी मीणा के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या


Download Android App
Download iOS App




