हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के पास किसानों के एक समूह ने शुक्रवार को सरकार से धान की खरीद तुरंत शुरू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। लेकिन शनिवार को प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद किसान सड़क से हटने के लिए तैयार हो गए हैं।
भारतीय किसान संघ (हरियाणा) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हमने जिला प्रशासन के साथ बातचीत की थी और उन्होंने सुनिश्चित किया है कि धान की खरीद तुरंत शुरू हो जाएगी। हमारी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए हमने सड़क पर से नाकेबंदी हटाने का फैसला किया है। राज्य सरकार मंडियों में रखे धान की खरीद उनकी निगरानी में करेगी। और 1 अक्टूबर से ‘जे फॉर्म’ (किसान की कृषि उपज की मंडियों में बिक्री रसीद) जारी की जाएगी।

दरअसल, शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के पास किसानों के एक समूह ने शुक्रवार को सरकार से धान की खरीद तुरंत शुरू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने सड़क पर लगे पुलिस बैरिकेड्स को हटाने का भी प्रयास किया।
विरोध का नेतृत्व गुरनाम सिंह चढूनी ने ही किया था। धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए चढूनी ने कहा कि सरकार को तुरंत खरीद प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। विरोध के कारण राजमार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई और पुलिस को यातायात को डायवर्ट करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



