मंडी अटेली : दिल्ली-झुंझुनू राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर चंदपुरा के समीप आज सुबह हरियाणा रोडवेज व कार में हुई टक्कर में कार में सवार दंपति महिला चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला चिकित्सक का पति व दूसरा चिकित्सक घायल हो गया। अटेली पुलिस ने रोडवेज चालक के चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी डा. प्रदीप मुखेजा (60) व उनकी पत्नी डा. प्रतिभा मुखेजा व भिवाड़ी ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज डा. हरिश नारनौल में एक चिकित्सक के बेटे शादी समारोह से अपने उक्त मार्ग से गाड़ी से अपने शहर लौट रहे थे। जब वे चंदपुरा के समीप रेवाड़ी की ओर से आ रही रोडवेज से उनकी कार को चपेट में ले लिया।
आमने-सामने की भिडंत इतनी तेज थी कि कार व बस की टक्कर एक किलोमीटर दूर तक सुनीं जा सकी। ग्रामीणों ने घायलों को बड़ी मशक्कत से गाड़ी को काट कर बाहर निकाला। सडक़ दुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायलों को अटेली अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। यह चिकित्सक परिवार नारनौल में नेत्र चिकित्सक डा. मुकेश गोयल के बेटे के वीरवार रात्रि को हुए विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद अपने शहर फरीदाबाद गाड़ी से जा रहे थे।
चिकित्सक दंपति फरीदबाद अस्पताल में ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है, जबकि कार में सवार साथी भिवाड़ी ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर हवलदार मनोज कुमार ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी तथा शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों का सौंप दिया।
– आनंद शर्मा


Download Android App
Download iOS App



