रोहतक: लाढौत रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिनदिहाडे एक युवक को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके साथी गोलीबार से बचने में सफल हो गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद हवा में रिवाल्वर लहराते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम एक निजी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। सीसीटीवी कैमरो की फूटेज देखने के बाद सामने आया कि कुकी गैंग के सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने घटना स्थल का मुआयना किया और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रिठाल निवासी अंकित अपने चचेरे भाई सोनू उर्फ सोमबीर, मोहित, राकेश व गनमैन सोनू के साथ एक हत्या के मामले में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शुक्रवार सुबह दस बजे रोहतक अदालत में पेशी पर जा रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर अंकित, मोहित व राकेश था, जबकि दूसरी पर सोमबीर व सुरक्षाकर्मी सोनू सवार थे। जब लाढोत रोड पर निजी अस्पताल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने अंकित पर फायरिंग कर दी।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



