डिवाइडर से टकराकर पलटी कार नेवी कमांडर सहित पांच जख्मी

Summary :

NULL

समालखा: जीटी रोड फ्लाई ओवर पर बंसल फैक्ट्री के सामने पानीपत लेन पर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित सहित पांच लोग जख्मी हो गए। लोगों ने घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी समालखा में भर्ती करवाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। घायल बजहारी घोष ने बताया कि वह नेवी में कमांडर है और वर्तमान में सेना भवन दिल्ली में कार्यरत्त है।

शनिवार को वह अपने परिवार सहित बसंतकुंज दिल्ली से डेरा बस्सी एक दोस्त के यहां जा रहा था। समालखा फ्लाई ओवर पर अचानक कार असंतुलित होकर डिवाईडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उसकी पत्नी शर्मिला घोष, पिता देवेन्द्र घोष, दो बच्चे शुभांकर व शिभोदित जख्मी हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समालखा में भर्ती करवाया। जहां डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।

– सुरेश निरंकारी

Desk Team