जींद: प्यार में इस कदर अंधी हुई और मां-बाप के रिश्ते के अलावा उसको भी दुत्कार दिया जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने के फेरे लिये थे। किं तु प्यार में अंधी हो चुकी युवती के अरमां उस समय आंसुओं में बह गये जब उसने ही दगा कर दिया, जिसके लिए सबकों छोड़ा था। धोखा खाई उस युवती को अब ना तो प्रेम जाल में फंसाने वाला युवक अपना रहा है और ना ही जन्म देने वाले मां-बाप। यहां हम किसी फिल्म की बात नहीं कर रहे। यह दर्द भरी कहानी है सफीदों के वार्ड-17 के रामपुरा रोड पर रहने वाली निशा रानी की जो पुलिस से ना उम्मीद होकर न्याय के लिए महिला आयोग के दरबार पहुंची है।
वफा से शुरू हुई बेवफआई की कहानी यूं शुरू होती है कि पहले अपने प्यार के जाल में युवती को फंसाया। जब परिवार के सदस्यों ने लड़की की दूसरी जगह शादी कर दी तो जबरदस्ती उसे शादी तुड़वाई, फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की द्वारा पुलिस को शिकायत करने पर लड़के ने पीडि़ता से शादी की, लेकिन कुछ ही समय में उसे तंग करने लगा और एक दिन उसे छोड़कर भाग गया। अब पीडि़ता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। जब पुलिस ने भी आरोपियों को नहीं पकड़ा तो पीडि़ता ने इसकी शिकायत हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी से की।
आयोग की सदस्य ने महिला थाना एसएचओ को जांच के लिए कहा। यदि फिर भी कार्रवाई न होने पर आयोग द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया। सफीदों की निशा रानी का उसके ही पड़ोस में रहने वाले अमित के साथ 2013 से अफेयर चला रहा था। उसके बाद उसके परिजनों से 14 फरवरी 2014 को उसकी शादी उचाना कलां निवासी सतनारायण के साथ कर दी, लेकिन निशा का अमित के साथ बोलचाल जारी रही। निशा का आरोप है कि अमित ने उसे सतनारायण से तलाक के लिए दबाव डाला।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



