गोहाना: छात्रा की बेनामी चिट्टी के मामले में पुलिस ने ओम पब्लिक स्कूल के दोनों आरोपी कर्मचारियों के मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन दोनों कर्मचारियों के मोबाइल की साइबर सेल से जांच करवा चुका है। कर्मचारियों के पास जो फोन मिले हैं, वे एंड्रायड हैं। डीएसपी राजीव देशवाल ने स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक जांच की समीक्षा भी की।
ओम पब्लिक स्कूल की अज्ञात छात्रा का पत्र वायरल हुआ था। पत्र में स्कूल कर्मचारी कर्मवीर व सुखबीर पर गलत काम करने का आरोप है।
पुलिस ने पहले ही दिन दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल फोन भी ले लिए थे। दोनों कर्मचारियों के पास एंड्रायड फोन मिले थे। शहर थाना एसएचओ कुलदीप देशवाल के अनुसार कर्मचारियों के फोनों की साइबर सेल से जांच करवाई जा चुकी है। दोनों कर्मचारियों के नंबरों की दो महीने की कॉल डिटेल भी खंगाली जा चुकी है। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने अब दोनों कर्मचारियों के मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने लैब का नाम सार्वजनिक नहीं किया।
इतना जरूर है कि हरियाणा की एक प्रमुख लैब में ही मोबाइलों की जांच होगी। उधर, डीएसपी राजीव देशवाल ने इसी मामले में स्थानीय अधिकारियों से बैठक करके अब तक की जांच की समीक्षा की। पुलिस छात्रा को तलाशने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। इस मौके पर शहर थाना एसएचओ कुलदीप देशवाल, एसआइटी गोहाना इंचार्ज राजीव, सदर थाना एसएचओ सेठी मलिक व बरोदा थाना एसएचओ वीरभान मौजूद रहे।
– रविंद्र कुमार


Download Android App
Download iOS App



