जींद में नकली करेंसी , हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

Summary :

हरियाणा में जींद जिले के नरवाना में पुलिस ने शनिवार की रात चार युवकों को नकली करेंसी, अवैध असलहा और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव डूमरखां से झील रोड पर सीआईए स्टाफ ने एक कार को रोका।

39 हजार रुपये नकली करेंसी और 20 ग्राम हेरोइन मिली 
कार में सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लगभग साढ़ 39 हजार रुपये की नकली करेंसी और 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 
आरोपियों की हुई पहचान 
उनकी पहचान रवि, विजय, रिंकू और अमन के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम और फर्जीवाड़ के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Desk Team