जींद : जींद-हांसी मार्ग पर गांव रामराये के नजदीक सोमवार को बड़ी तेज गति से दौड़ रही प्राइवेट बस की अंधाधुंध टक्कर से चार जानें हलाल हो गई। यमराज बनी प्राइवेट बस की इस टक्कर में सड़क लाल नजर आई। चार जानें बुरी तरह से जख्मी हो गई। इस दर्दनांक हादसे में एक परिवार के तीन सदस्य पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। यह परिवार हिसार जिले के गांव राजथल का रहने वाला था। मौत बनकर बस को चलाने वाला चालक और उसका परिचालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।
घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। सदर थाना पुलिस ने प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। दोपहर को जींद से हांसी जा रही एक प्राइवेट बस की इतनी तेज स्पीड थी कि चालक से बस कंट्रोल ही नहीं हुई। बस के आगे जो आया उसी को सीधी टक्कर दे मारी। प्राइवेट बस ने पहले आगे चल रही एक बुग्गी व कार को टक्कर मारी। इससे कार व बुग्गी सडक़ किनारे पलट गई।
इसके बाद सामने से आ रही एक बाइक जिस पर एक परिवार के तीन व्यक्ति सवार थे उनको टायरों के नीचे रौंद दिया। फिर एक सेंटरों कार को सीधी टक्कर मारी और बस उसके ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में हिसार जिले के राजथल निवासी बाइक सवार विक्रम (48) पत्नी निर्मला (44) व बेटी सविता (18) और हिसार जिले के शिकारपुर निवासी व्यापारी सौदान (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
कार और डंपर की टक्कर में चार दोस्तों की मौत
जबकि दूसरी कार में सवार रामराय निवासी कृष्ण व लक्ष्मण और बुग्गी में सवार रामराय निवासी कश्मीरी और तारखां निवासी बलवान गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घटना स्थल पर एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, डीएसपी रामभज व काफी पुलिस कर्मी पहुंचे और क्रेन की सहायता से बस के नीचे व कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



