छत्तीसगढ़ : भिलाई इस्पात संयंत्र में मरम्मत के दौरान धमाका, 6 की मौत, 14 घायल

Summary :

NULL

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। ‌जिसमें होने से 6 की मौत और 14 कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस ‌‌‌विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ सकती है।  दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया  कि जिले के भिलाई शहर में स्थित इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में 12 कर्मचारी घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह हुए इस हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी दौरान पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। इससे कर्मचारी झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल को वहां भेजा गया है।

आपको बता दें कि कि साल 2014 के जून महीने में भी ऐसी एक दुर्घटना में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। यह प्लांट स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत आता है।

Desk Team