फर्रुखनगर: फर्रुखनगर झज्जर रोड़ पर देर रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार यात्रियों की दुर्घटना में मौत हो गई और एक गम्भीर रुप से घायल पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। बता दें कि जिला चरखी दादरी निवासी गांव सॉवण व सांजरवास गांव के दो अलग-अलग परिवार की कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए दो परिवार माता के दर्शनार्थ आ और जा रहे थे। यह हादसा रेलवे स्टेशन फर्रुखनगर के समीप उस वक्त हुआ जब देर रात्रि करीब 11 बजे के दरम्यान एक स्कोडा कार में बैठे यात्री गुडग़ांव की शीतला माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। वहीं माता शीतला के दर्शन कर स्विफ्ट कार से दूसरा परिवार अपने घर वापस लौट रहा था। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई एक अन्य गम्भीर रुप से घायल है।
घायलों को पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए भेज दिया गया है। हादसे में एक ही परिवार की दो महिला एक बच्ची के अलावा कार चालक की मौत हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर फर्रुखनगर थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेज शेष कार्रवाई व जांच की जा रही है। मृतकों में ओमबाई , ममता , निकुंज निवासी सावण जिला चरखी दादरी व अमित पुत्र बलबीर चालक शिफ्ट कार, निवासी सांजरवास जिला चरखी दादरी, व घायलों में अरुण गम्भीर अवस्था में उपचाराधीन है। विक्रम कार चालक स्कोडा, यश, अमित, सुदेश, साक्षी, सुमन, जिले सिंह खबर लिखे जाने तक सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सभी मृतक आस-पास के गांव में करीब चार-पांच किलोमीटर के दायरे के निवासी हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
– हंसराज यादव


Download Android App
Download iOS App



