चौटाला से बदलाव की आंधी शुरू होगी : तंवर

Summary :

NULL

सिरसा : जेठ की तपती दोपहर, 47 डिग्री तापमान, सड़क पर हजारों साइकिलों के काफिले के साथ चल रहे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सिरसा के पूर्व सांसद डा अशोक तंवर। 47 डिग्री तापमान पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के 42 वर्षीय अध्यक्ष डा.अशोक तंवर व कार्यकर्ता भारी पड़े दिखाई दिया। इतनी गर्मी में जहां धूप में पैदल चलना मुश्किल हो जाएं,इस भंयकर गर्मी में 60-70 किलोमीटर साईकिल चलाना आज के जीवन में बहुत बड़ी बात है। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व.चौ.देवीलाल के गांव चौटाला में गुरूवार की सुबह हरियाणा में अमन शांति, सामाजिक सद्भाव और भाजपा-इनेलो मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ छत्तीस बिरादरी के हजारों लोगों ने यज्ञ में आहूती डाल हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का जोरदार आगाज किया।

चौटाला गांव से बड़ी संख्या में पुरूष-महिलाएं अपने घरों से निकल कर तंवर की हौसला अफजाई के लिए आए। चौटाला के ग्रामीणों ने हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा की सफलता और तंवर को हरियाणा विजय का आशीर्वाद भी दिया।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई भी इस खास मौके के भागीदार बने। शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देसाई ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने तथा जनविरोधी भाजपा को भगाने के लिए अशोक तंवर के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस की यह यात्रा एक अश्वमेघ यज्ञ है।

वही पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवी लाल के सुपुत्र एवं पूर्व मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने यह कह कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया कि अब आलाकमान का आदेश है कि कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनाओ और यह यात्रा तो अब प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीट कांग्रेस को जीताने और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने के बाद रुकेगी। पहले दिन आसाखेड़ा, अबूबशहर, सकताखेड़ा, शेरगढ़ होते हुए साइकिल यात्रा डबवाली पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम के बाद डबवाली गांव, मांगेआना, हेबुआना, निलावली, पन्नीवाला रुलदू, पाना, पिपली, माखा, डेरा जगमालवाली, जगमालवाली गांव होते हुए कालांवाली में रात्रि विश्राम के लिए साइकिल यात्री रुके। जगह-जगह लोगों ने लस्सी-नींबू पानी-शरबत पिलाने व मौसमी फल खिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढ़ाया।

इस अवसर पर अवंतिका माकन तंवर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल लाली, ओमप्रकाश केहरवाला, होशियारी लाल शर्मा, आनंद बियाणी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप गदराना, शीशपाल केहरवाला, प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया, रमेश भादू, कर्मचंद शर्मा, सुरजीत भावदीन, लादूराम पूनिया, अमित सोनी, सतपाल मेहता, देवेंद्र बबली, राजकुमार शर्मा, कृष्णा पूनिया, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, गजे सिंह कबलाना, नरेश सरदाना, विजेंद्र सिवाच, तरूण भंडारी, हरिओम कौशिक, नगरपरिषद सिरसा के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, सुभाष बिश्नोई, कुलदीप भांभू, नरेश सरदाना, रामकुमार गुणपाल, मंगतराम लालवास, अंग्रेज सिंह लाली, प्रताप खोड़, गोपाल कंबोज, कपिल सरावगी, अनिल शर्मा, मनमोहन मिढ़ा, प्रदीप सैनी, सतेंद्र हिसार सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

(दीपक शर्मा)

Desk Team