चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार से अधिसूचना जारी हो गई। जिसके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार आज से कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करेगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है,यह 4 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी और 7 अक्टूबर तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जाएगी और आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया 27 अक्तूबर से पहले पूरी तरह से समाप्त कर ली जाएगी।
प्रदेश में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राज्य सरकार अपने स्तर पर कोई भी फैसला नहीं कर सकेगी। नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री को कार्यवाहक मुख्यमंत्री का दर्जा प्रदान रहेगा। आपात स्थिति में राज्यपाल व चुनाव आयोग की सहमति के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



