झज्जर में गैस का रिसाव , अफरातफरी का माहौल व्याप्त

Summary :

हरियाणा के झज्जर जनपद में अमोनिया गैस प्लांट से गैस का रिसाव हो गया हैं। जिस प्लांट के आसपास अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

हरियाणा के झज्जर जनपद में अमोनिया गैस प्लांट से गैस का रिसाव हो गया हैं। जिस कारण  प्लांट के आसपास अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। रिसाव के कारण लोगों को उल्टी हो रही हैं व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।  जिस कारण कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा हैं।  गैस की हवा को दबाने के लिए दमकल विभाग की कई गाडिया मौके पहुंच चुकी हैं। जो पानी का छिड़काव कर रही हैं।  ताकि गैस का प्रवाह रोका जा सके।   
जानकारी के मुताबिक  फैक्ट्री से स्टाफ को निकाल दिया गया हैं । प्रशासन ने गैस के रिसाव को देखते हुए पुरे इलाके को खाली करा दिया हैं। ताकि लोगों के स्वास्थय हानि  संकट का सामना ना करना पड़े। झज्जर के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ।       

Desk Team