पटौदी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जीएसटी व नोटबंदी से देश के हालात खराब हुए है। बेरोजगारी बढ़ी है और उद्योग धंधे व्यापारी सरकारी नीतियों से त्रस्त है। वे आज पटोदी खंड के गांव भोडाकला में जनसभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी सरकार जात पात की राजनीति करती है। हरियाणा प्रदेश में जात पात का जहर घोलकर प्रदेश को बांटने का काम कर रही है। झूठे वादे कर सत्ता हथियाने वाली बीजेपी सरकार सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग लागू करने की बातें करती थी।
लेकिन आज देश प्रदेश का किसान फसल का उचित मूल्य न मिलने पर आत्महत्या कर रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद बीज के महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के भाव आसमान छू रहे है। ऐसे में किसानों की लागत मूल्य बढ़ गई है। नौजवानों को रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार में नौजवान बेरोजगार घूम रहे है। कर्मचारी आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे है। अपने हितों की आवाज उठाने वाले कर्मचारी को जेल में डाल कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
इस प्रकार प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल सिद्ध हुई है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऋषिपाल की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में वह जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर व हनुमान मंदिर भोड़ाकला के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिगिरी जी के आश्रम में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ चिरंजीव राव, प्रदीप जैलदार, गजेंद्र कबलाना, जीतू चौहान सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा राज में किसानों पर चली लाठियां, इनेलो डूबता हुआ जहाज : अशोक तंवर
– सैनी


Download Android App
Download iOS App



