लोहगढ़ की परियोजना पर काम कर रही है सरकार

Summary :

उन्होंने कहा अगर लोहगढ़ को विकसित कर दिया जाता है तो दूनियां भर से लोग यहां पर पहुंचेंगे। उन्होनें कहा कि इस परियोजना के लिए एक ट्रस्ट भी बनाया जाएगा।

रोहतक : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा की राज्य सरकार बाबा बंदा बहादुर द्वारा संघर्ष के दौरान बनाई गई राजधानी लोहगढ़, यमुनानगर को उनके स्मारक के रूप में विकिसत करने की परियोजना पर काम कर रही है। ताकि हर वर्ष उस स्थान पर वार्षिक दीवान आयोजित किया जा सके। मुख्यमंत्री महम में बाबा बंदा बहादुर की स्मृति में आयोजित 72वें सालाना दिवान में उपस्थित साध संगत को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोहगढ़ का एरिया सात हजार एकड़ का है और यहां पर काफी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर लोहगढ को विकसित कर दिया जाता है तो दूनियां भर से लोग यहां पर पहुंचेंगे। उन्होनें कहा कि इस परियोजना के लिए एक ट्रस्ट भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खोज करने के बाद ही उपरोक्त स्थान को चिन्हित किया गया है। इसलिए साध संगत को लोहगढ में आने जाने का सिलसिला अभी से आरम्भ करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह के 550 साला वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसके लिए 100 सदस्यीय समिति के घोषणा भी कर दी गई है। समिती की बैठक 30 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह की 550वीं जयंती के अवसर पर पूरे साल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह व बाबा बंदा बहादुर जैसे महापुरूषों की कुर्बानियों की वजह से ही देश को आजादी मिली है।

उन्होनें कहा कि वार्षिक दीवान का उद्देश्य यही है कि नई पीढी इन कार्यक्रमों में आए ताकि उन्हें महापुरूषों के जीवन से कुछ न कुछ सीखने को मिले। इसके बाद ही नई पीढी देश व समाज को आगे ले जाने का काम कर सकती है। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गुरू गोबिंद सिंह व बाबा बंदा बहादुर सिंह द्वारा दिखाए गए रास्ते पर काम करते हुए समाज सेवा में जुटे हुए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व मनीष ग्रोवर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गुरू ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका।

इस अवसर पर बीजेपी कार्यकारणी के सदस्य शमशेर खरकड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सुरेन्द्र बंसल, सन्नी हंस, एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट, डीएसपी सज्जन सिंह,नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा,रमेश भाटिया पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी, शिवशंकर पाहवा, कपिल पुरी, कर्णपुरी, राष्ट्रीय संयोजक बाबा बंदा बहादुर सिंह सिख सम्प्रदाय, प्रेम दुरेजा प्रधान आल इंडिया बाबा बंदा बहादुर सिंह सिख सम्प्रदाय, वेद प्रकाश मक्कड़, जनरल सचिव, रामलुभाया परूथी चेयरमैन , महम से सोमनाथ गिरोत्रा प्रधान दीवान कमेटी महम, तेजेन्द्र सिंह धिंगड़ा सचिव, सुरेन्द्र गिरोत्रा प्रबन्धक, सुरेन्द्र गिरोत्रा प्रबन्धक, गुलशन गिरोत्रा कैशियर, सतवंत सिंह घई प्रधान युवा सेवादल सहित अनेक श्रद्धालु उपिस्थत रहे।

(मनमोहन कथूरिया)

Desk Team