जींद : भाजपा की जींद में हुई युवा हुंकार मोटरसाइकिल रैली को पूरी तरह से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने फ्लाप करार देेते हुए कहा कि केंद्र, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में पार्टी अगर 30 से 32 हजार कुर्सियां को नहीं भर पाती है तो इससे साफ है कि सरकार से प्रदेश की जनता के साथ-साथ उसके कार्यकर्ता भी उसका साथ छोडऩे लगे है। प्रदेश में बदलाव की शुरूआत जींद की धरती से शुरू हो चुकी है। जब भी प्रदेश में विस चुनाव होंगे प्रदेश की जनता इनेलो को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता सौंपने का काम करेंगी। वे उचाना कलां गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद रैली से पहले युवा हुुंकार रैली को लेकर भाजपा ने जमकर प्रचार किया लेकिन जब रैली में भीड़ नहीं आई तो उनके राष्ट्रीयध्यक्ष अमित शाह ने इसे भाजपा कार्यकर्ता रैली कह कर संबोधित किया। आज भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आने वाली है। किसान, मजदूर, युवा, मजदूर सब सरकार से परेशान है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन किसी न किसी जिले में आपराधिक वारदात न होती हो। लोगों, कर्मचारियों को अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है। भाजपा सिर्फ जात-पात के नाम पर, धर्म के नाम पर लोगों को बांटना का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



