पानीपत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दादूपुर नलवी नहर के लिए लिया गया फैसला किसान विरोधी फैसला है। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। भाजपा सरकार नई नहर तो खुदवा नहीं सकती, जबकि खुदी खुदाई नहर को ही बंद करवा रही है। इस नहर से 200 गांवों के किसानों को लाभ होना था। इससे आम किसान प्रभावित होगा। नई नहर बना रही पा रहे, पुरानी बंद करने पर लगे हुए हैं। यह किसानों के साथ धोखा है।
हुड्डा पानीपत नगर निगम के मेयर सुरेश वर्मा के बेटे की शादी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पानी के मामले के अलावा बिजली मामले में भी भाजपा सरकार यही कर रही है। बिजली के लिए लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार कांग्रेस शासन काल में चलाए गए थर्मल प्लांटों को बंद करने पर लगी है।
उन्होंने कहा कि 6 अक्तूबर को यमुनानगर में किसानों को समर्थन देने जाएंगे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में भी धान खरीद को लेकर कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए हैं। सरकार ने पहले 15 सितम्बर से फिर 26 सितम्बर से धान खरीद शुरू करने का वायदा किया था, लेकिन कहीं भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
(बिजेंद्र सिंह)


Download Android App
Download iOS App



