Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा मुखिया और रेप के आरोपी गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिनों के लिए पैरोल मिल गई है. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने राम रहीम को पैरोल मंजूरी की है। पैरोल की क़ानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आज सुबह ठीक 6 बजे रोहतक जेल से बाहर लाया गया। जेल से बाहर आते ही राम रहीम को पंजाब और हरियाणा पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सुरक्षा को देखते हुए राम रहीम को भारी पुलिस के साथ जेल से बाहर लाया गया है।
Gurmeet Ram Rahim Parole Bail News: राम रहीम किन मामलों में है जेल में बंद?

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा मुखिया गुरमीत राम रहीम अपनी दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न (रेप) और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। हालांकि, आज सरकार ने उसे 30 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया है। अब तक राम रहीम को 16वीं बार पैरोल का फ़ायदा मिला है। जनवरी में वो जेल में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आए थे। उस दौरान वो सिरसा त डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहे। दुष्कर्म के मामले में उन्हें 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी. ऐसे में बता दें कि अब तक वो 10 साल की जेल में 406 दिन बाहर ही रहे हैं।
Ram Rahim Parole News: राम रहीम को कब-कब पैरोल मिला?

| क्रमांक | तारीख / अवधि | प्रकार | अवधि |
|---|---|---|---|
| 1 | अक्टूबर 2020 | पैरोल | 1 दिन |
| 2 | मई 2021 | पैरोल | 1 दिन |
| 3 | फरवरी 2022 | फरलो | 21 दिन |
| 4 | जून 2022 | पैरोल | 30 दिन |
| 5 | अक्टूबर 2022 | पैरोल | 40 दिन |
| 6 | जनवरी 2023 | पैरोल | 40 दिन |
| 7 | जुलाई 2023 | पैरोल | 30 दिन |
| 8 | नवंबर 2023 | फरलो | 21 दिन |
| 9 | जनवरी 2024 | पैरोल | 50 दिन |
| 10 | अगस्त 2024 | फरलो | 21 दिन |
| 11 | अक्टूबर 2024 | पैरोल | 20 दिन |
| 12 | जनवरी 2025 | पैरोल | 30 दिन |
| 13 | अप्रैल 2025 | फरलो | 21 दिन |
| 14 | अगस्त 2025 | पैरोल | 40 दिन |
| 15 | जनवरी 2026 | पैरोल | 40 दिन |
| 16 | मई 2026 | पैरोल | 30 दिन |























