Gurugram 16 Year Old Girl Suicide : गुरुग्राम की 16 साल की 12वीं की छात्रा जो 11 फरवरी को लापता बताई जा रही थी, उसका शव पुलिस को छानबीन में मोकलवास गांव के श्मशान घाट के पास 15 फुट गहरे तालाब में मिली है।
अधिकारियों ने लड़की के लापता होने के बाद ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था और उसके परिवार ने उसकी जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि लड़की बुधवार देर रात खाना खाने के बाद बिना परिवार को बताए घर से निकल गई थी।
Gurugram 16 Year Old Girl Suicide : आत्महत्या की प्लानिंग

बिलासपुर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह पढ़ने के लिए अपने कमरे में गई थी, लेकिन कुछ देर बाद में घर से निकल गई। उसके कमरे से स्कूल यूनिफॉर्म गायब थी। इस घटना से संबंधित पुलिस को एक डायरी मिली जिसमें लड़की ने एक नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था, “मुझे मत ढूंढो। अगर ढूंढना ही है तो श्मशान घाट के तालाब के पास ढूंढो।”
एक अन्य संदेश में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी थी। उसने लिखा था “मां और पिताजी, कृपया मुझे माफ कर दीजिए। मैं अपने दादाजी के पास जा रही हूं।”
Gurugram Moklavas Teen Suicide Case : कीचड़ में फंसा मिला शव

शव खोजने का अभियान लगभग 12 घंटे तक चला। तालाब का पानी निकालने के लिए गोताखोरों और ट्रैक्टर पर लगे चार पंपों का इस्तेमाल किया गया। पानी का स्तर कम होने पर लड़की का शव कीचड़ में फंसा हुआ मिला।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृत्यु के समय उसने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। उसके पिता स्थानीय अदालत के लाइब्रेरी में काम करते हैं और लड़की का एक बड़ा भाई भी है।

अधिकारी संदीप तुरान ने कहा, “भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 193 के तहत पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।” अधिकारी अभी भी उसकी मृत्यु के कारणों को समझने के लिए उसका मोबाइल फोन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Rohtak के पोलंगी में Double Murder से हड़कंप, धारदार हथियार से मारने की आशंका























