गुरुग्राम इमारत हादसा : प्रशासन ने 17 बहुमंजिला सोसायटी के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया

Summary :

गुरुग्राम में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की छत गिरने के करीब सात महीने बाद गुरुग्राम प्रशासन ने शहर की 17 बहुमंजिला इमारतों के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया है।

गुरुग्राम में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की छत गिरने के करीब सात महीने बाद गुरुग्राम प्रशासन ने शहर की 17 बहुमंजिला इमारतों के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।गुरुग्राम के सेक्टर 109 में 10 फरवरी को चिंटेल पैराडाइज सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर फ्लैट की छतों के गिरने के बाद, 58 सोसायटी के निवासियों ने अपने भवनों के संरचनात्मक ऑडिट की मांग की थी।
निवासियों के साथ एक संयुक्त बैठक की
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले चरण में 17 गगनचुंबी इमारतों का ऑडिट किया जा रहा है और सोमवार से ऑडिटिंग कंपनियों के लिए कार्य के आदेश जारी किए जाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑडिट 45 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा और लागत भवन निर्माता को वहन करना होगा।इस बीच, उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को भवन निर्माताओं, ऑडिटिंग कंपनियों के सदस्यों और सोसायटी के निवासियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। 
यादव ने कहा कि प्रशासन ने चार अनुभवी कंपनियों को सूचीबद्ध किया है और वे पहले चरण में सोसायटी का वहां जाकर निरीक्षण करेंगे।अधिकारी ने 17 सोसायटी के निर्माताओं को शुक्रवार तक जिला नगर योजना के कार्यालय में सोसायटी के संरचनात्मक और वास्तुशिल्प डिजाइन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।
Panel For Structural Audit Of 18 Societies Finalised, Report To Be Filed By  Mth End | Gurgaon News - Times of India
निवासियों को कंपनी के बारे में सूचित किया जाएगा 
बैठक में भाग लेने वाले भवन निर्माताओं में एम3एम (एम3एम वुडशायर), डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड (पार्क प्लेस), रहेजा डेवलपर्स (रहेजा अथर्व और वेदांत), यूनिटेक लिमिटेड (यूनिवर्ल्ड गार्डन 2) और महिंद्रा लाइफस्पेस ऑरा लिमिटेड (महिंद्रा ऑरा) तथा अन्य शामिल हैं।
कार्य का आवंटन करते समय यह सुनिश्चित किया जायेगा कि निरीक्षण की जा रही ऑडिटिंग कंपनी एवं सोसाइटी के निर्माता ने पूर्व में एक साथ कार्य न किया हो। निवासियों को उस कंपनी के बारे में सूचित किया जाएगा जो चार से पांच दिन पहले उनकी सोसायटी में ऑडिट करेगी।

Desk Team