हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में शनिवार (2 मार्च) को गुरुग्राम बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
- CM Khattar ने किया बीजेपी ऑफिस का उद्घाटन
- कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
- आज से पार्टी सौ फीसदी चुनावी मोड में आ गई- CM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा आगामी 11 मार्च के बाद होने की संभावना है। इससे पहले कई बड़े प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे है। कार्यालय के उद्घाटन के संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन का मतलब यही है कि आज से पार्टी सौ फीसदी चुनावी मोड में आ गई है।
चुनाव के कार्य में दिन-रात एक कर देंगे- CM
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें बीजेपी को जीतनी है। हर कार्यकर्ता को अब चुनाव के कार्य में सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं, जो चुनाव के कार्य में दिन-रात एक कर देंगे। साथ ही सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिले, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करना है। किसी काम को छोटा या बड़ा नहीं समझना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए ही हमें काम करना है। पीएम ने दुनिया में भारत को मजबूत करने का काम किया है।
चुनाव लड़ने के लिए करीब 200 प्रत्याशियों का चयन
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगले तीन-चार दिन में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव लड़ने के लिए करीब 200 प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। एक तरफ तो बीजेपी चुनावी मोड में आकर पूरी तरह से तैयार है।


Download Android App
Download iOS App





