गुरुग्राम: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। जो जल्द ही प्रत्याशी चयन का कार्य पूरा करेगी। श्री तंवर आज यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव चिरंजीव राव, वरिष्ठ नेता प्रदीप जेलदार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
तंवर ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के बाद पार्टी ने यह समझा कि नगर निगम के चुनाव अपने चुनाव निशान पर लडऩा चाहिए। दिल्ली में नगर निगम के चुनाव पार्टी अपने निशान पर लड़ती है तो फिर दिल्ली से सटे गुडग़ांव में भी अपने निशान पर चुनाव लडऩे चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों से भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर नगर निगम चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुरुग्राम नगर निगम चुनाव नहीं होने देना चाहती थी, क्योंकि सरकार को यह डर है कि चुनाव परिणाम भाजपा के खिलाफ जाएंगे।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



