शर्मनाक! गुरुग्राम में नेपाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो ड्राइवर समेत 3 लोगों ने बारी-बारी से लूटी इज्जत

Gurugram Nepali woman gang rape

Gurugram Nepali woman gang rape: हरियाणा के गुरुग्राम से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना ने महिला सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक नेपाली महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि जिस ऑटो से वह घर लौट रही थी, उसी में मौजूद तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया है। आरोपियों में ऑटो चालक भी शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य तौर पर आरोपी चालक को दबोच लिया है। हालांकि, अभी भी चालक के दो दोस्त फरार हैं।

Gurugram Nepali woman gang rape: क्या है पूरा मामला?

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। वर्तमान में वह गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को गुरुग्राम में अपने एक परिचित से मिलने पहुंची थी। काफी समय इंतजार करने के बाद जब अपने दोस्तों से नहीं मिल पाई तो वह काफी परेशान हो गई और ड्रिंक कर ली। इसके बाद देर शाम वह घर लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा लिया.

Nepali women rape in gurugram: पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया? (Auto driver raped Nepali women)

बता दें कि नशे की हालत में पीड़िता ऑटो में बैठी, जिसमें पहले से तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि वे उसे बहला-फुसलाकर नाहरपुर रूपा के एक कमरे में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। होश आने पर पीड़िता ने किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी ऑो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मेडिकल जांच व साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें –फिर मिली चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 2 दिनों में विस्फोट की बात कही, Mail में सचिवालय का भी जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।