Man Dies in Gurugram Hotel Due to Power Pills : गुरुग्राम के बस स्टैन्ड ने नजदीक होटल में गर्लफ्रैंड के साथ रुके 56 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हुई। जांच में पुलिस को घटनास्थल से सैक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई के खाली रैपर मिले। ऐसी दवाइयों के इस्तेमाल से मौत का अंदेशा जताया जाता है, हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
Man Dies in Gurugram Hotel Due to Power Pills : क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति सोहना का रहने वाला था। अगले महीने घर में बेटे की शादी थी। वह अपनी एक महिला मित्र जो उसकी गर्लफ्रैंड बताई जा रही है, के साथ बस स्टैन्ड के नजदीकी होटल में रहने गया था। पुलिस को मौके से मिली शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपरों ने साफ कर दिया है कि जोश का ओवरडोज दिल बर्दाश्त नहीं कर सका। 12 मार्च को जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम का सन्नाटा है।
Gurugram Hotel Death Case : व्यक्ति को अचानक से सीने में तेज दर्द उठा
पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति हरियाणा में सोहना के पास एक गांव का रहने वाला था, जो एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। बुधवार को वह अपने स्कूल की एक महिला दोस्त के साथ गुरुग्राम बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरा हुआ था। महिला के बयान के अनुसार, कमरे में उस व्यक्ति को अचानक से सीने में तेज दर्द उठा। महिला ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
Heart Attack Due to Power Pills : अगले महीने थी बेटे की शादी

बताया जा रहा है कि अगले महीने बेटे की शादी थी, घर में शादी का माहौल था और तैयारियां भी चल रही थीं। जानकारी के अनुसार बेटे की शादी 12 मार्च को थी। लेकिन जहां बेटे की शहनाई बजनी थी वहां पिता की मौत का मातम छा गया है। जब परिवार वालों को शव सौंप गया तो सभी रो उठे।
पुलिस सीसीटीवी जांच रही
पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है, ताकि पूरी घटना स्पष्ट हो सके। यह खबर इसलिए और भी चौंकाने वाली है क्योंकि मृतक के परिवार में खुशी का माहौल था।
यह भी पढ़ें – नारनौंद के किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधानसभा में उठाई आवाज


Download Android App
Download iOS App




