बीजेपी विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को सोमवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला के विधायक गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उसका अनुमोदन किया।
विधानसभा चुनाव में ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चन्द्र मोहन बिश्नोई को पराजित किया था। इससे पूर्व अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रघुबीर सिंह कादियान ने खट्टर, दुष्यंत और अन्य विधायकों को शपथ दिलाई।
पंचकूला के विधायक @GianChandBjp चुनें गए हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष।मुख्यमंत्री @mlkhattar जी ने प्रस्तुत किया नाम का प्रस्ताव।अन्य कोई नाम होने से ज्ञानचंद गुप्ता जी सर्वसम्मिति से चुने गए विधानसभा के अध्यक्ष। pic.twitter.com/ET3RbBKkf7
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) November 4, 2019
राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 40 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10, कांग्रेस के 31, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के एक-एक विधायक हैं जबकि निर्दलीय विधायकों की संख्या सात है।


Download Android App
Download iOS App



