मोटापा आपको कई सारी गंभीर बीमारियां देने के साथ-साथ आपकी सुंदरता को भी बिगाड़ देता है। यदि आप भी मोटापें से परेशान हैं तो आज से ही फैट बढ़ाने वाली कई सारी सब्जियां खाना छोड़ दें। सब्जियां खाने से वैसे तो इंसान स्वस्थ्य रहता है,लेकिन कुछ सब्यियों से वजन कम नहीं बल्कि ज्यादा होता है। क्योंकि इन सब्जियों के सेवन से बॉडी में ब्लड शुगर बढ़ जाता है और भूख ज्यादा लगनी शुरू हो जाती है।
.jpg)
कुछ सब्जियों में काफी ज्यादा मात्रा में स्टार्च होता है जिस कारण बॉडी इन्हें डाइजेस्ट तो जरूर कर लेती है लेकिन एक्स्ट्रा शुगर फैट में तब्दील भी कर देती है। यदि आप भी पतला होने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको इन सब्जियोंके साथ-साथ बाकी की कुछ अन्य चीजें खाने का परहेज करना होगा।
.jpg)
1.फ्राई सब्जियां
यदि आप भी अपना वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आलू चिप्स, फ्रेंच फाई,प्याज रिंग्स,हरे टमाटर और ओकेरा को तुरंत छोड़ दें। इसके साथ ही तला हुआ खाना और तली हुई सब्जियां भी कम से कम खाएं। क्योंकि तले हुए खाना खाने से ही तोंद निकल आती है।
.jpg)
2.गोभी
गोभी,ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली वैसे तो सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छी होती है,मगर इसका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से वजन जल्दी ही बढऩा शुरू हो जाता है। इसलिए ज्यादा गोभी की सब्जी का सेवन करने से बचें। गोभी की सब्जी ज्यादा खाने से आपको पेट में गैस की शिकायत हो सकती है।
.jpg)
3.पैकिंग वाला सलाद
पैक किया हुआ सलाद खाने से हमेशा बचें। क्योंकि पैक किए हुए सलाद में कई तरह की सब्जियां पाई जाती हैं और ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आपका वजन तेजी से बढऩा शुरू हो जाता है।
.jpg)
4.आलू
ज्यादा मात्रा में आलू का भी सेवन नहीं करें। क्योंकि आलू में भी स्टार्च की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिससे आपका वजन बढ़ जाता है।



Download Android App
Download iOS App



