हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। हर्षिता की बहन लता दहिया ने खुलासा किया है। कि हर्षिता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पति दिनेश ने ही करवाई है, जो कि इन दिनों हर्षिता से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। बता दें कि दिनेश पर हर्षिता से बलात्कार के अलावा उसकी मां की हत्या का भी आरोप है।
हर्षिता की बहन ने लता दहिया ने कहा कि मेरी बहन मां की हत्या के मामले की गवाह थी, इसलिए मेरे पति ने उसकी हत्या कर दी। इस बीच हर्षिता का कुछ दिन पहले का ही एक यूट्यूब विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों पर जान लेने की धमकी देने का आरोप लगाती दिख रही हैं। हालांकि इस विडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती।
बता दे कि हरियाणा में पानीपत जिले के चमरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीया हरियाणवी गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हर्षिता दहिया गांव में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के बाद शाम करीब चार बजे जब कार से घर लौट रही थीं तो तभी उनकी हत्या कर दी गयी।
इस केस में इनवेस्टिगेशन कर रहे पानीपत पुलिस के डीएसपी देसराज ने बताया कि हर्षिता दहिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके परिजनों से संपर्क करके सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया है कि हमलावर काले रंग की फोर्ड फिगो कार में आए थे। वारदात से पहले वे लोग चमराड़ा गांव में भी देखे गए थे। जब हर्षिता वहां से चली तो उन लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
आपको बता दे कि मशहूर हरियाणवी सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया ने फेसबुक पर वीडियो लोड कर रखा था। इसमें वह कह रही है कि उसके प्रसंशक बढ़ गए हैं। सारे दोस्त उसका सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा के कई कलाकर उसे धमकी दे रहे हैं कि फेसबुक से वीडियो डिलिट कर दे।
ये वे कलाकर हैं दुनिया के सामने कुछ और असल में कुछ और हैं। उसने न ही किसी को निजी तौर पर गाली दी है। जो कलाकर व व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह उसका फोन नंबर भी फेसबुक पर डालेगी और उसका नाम भी बताएगी। उसकी पुलिस को शिकायत भी करेगी। वह वीडियो डिलिट नहीं करेगी। जाटनी मरने से नहीं डरती है। मां ने शेरनी पैदा कर रखी है। मारने वाले धमकी नहीं दिया करते।


Download Android App
Download iOS App



