प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी के सीने पर गिरा बास्केटबॉल का पोल, तड़पकर मौत, सामने आया वीडियो

Summary :

Haryana Basketball Player Death Reason:हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लाखनमाजरा स्टेडियम में मंगलवार सुबह नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हार्दिक राठी (16)प्रैक्टिस के लिए गया था। इस दौरान हार्दिक उछलकर गेंद को नेट में डालने का अभ्यास करने लगा। वह पोल से लटकता है और तभी अचानक पोल टूट जाता है और उसके ऊपर आ गिरता है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। हार्दिक तीन सब जूनियर नेशनल…

Haryana Basketball Player Death Reason

Haryana Basketball Player Death Reason:हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लाखनमाजरा स्टेडियम में मंगलवार सुबह नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हार्दिक राठी (16)प्रैक्टिस के लिए गया था। इस दौरान हार्दिक उछलकर गेंद को नेट में डालने का अभ्यास करने लगा। वह पोल से लटकता है और तभी अचानक पोल टूट जाता है और उसके ऊपर आ गिरता है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। हार्दिक तीन सब जूनियर नेशनल व एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुका था।

Haryana Basketball Player Death Reason: सीने पर गिरा पोल 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल पोल पर लटकते हैं। पहली जब वह लटका तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन दूसरी बार जब उसने उछलकर पोल को पकड़ा, तो लोहे का पोल सीधे उसके ऊपर आ गिरा। हार्दिक की चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही में प्रैक्टिस कर रहे दूसरे खिलाड़ी भागकर वहां पहुचें। तुरंत उसे पोल के नीचे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Rohtak Haryana News: हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Haryana Basketball Player Death Reason
Rohtak Haryana News (Image- Social Media)

पुलिस ने बताया कि हार्दिक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पोल गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटे आई थी। जब उसे पीजीआई अस्पताल रोहतक लाए गए, तब उसकी सांसे चल रही थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Haryana News: नेशनल प्लेयर थे हार्दिक राठी

Haryana Basketball Player Death Reason
Haryana News (Image- Social Media)

हार्दिक राठी बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी थे। उन्होंने खेलमे कई पदक जीते थे। हाल ही में उन्होंने कांगडा में 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोंगिता में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने हैदराबाद की 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज जीता था। इसके अलावा पुडुचेरी के 39 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी हार्दिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

‘उभरता हुआ खिलाड़ी खो दिया’

Haryana Basketball Player Death Reason
Hardik Rathi Basketball Player (Image- Social Media)

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि हार्दिक राठी हरियाणा के अंडर-17 टीम का प्लेयर था। उस टीम ने नेशनल लेवल पर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश ने हादसे में एक उभरता हुआ खिलाड़ी खो दिया है। इस दुख की घड़ी में फेडरेशन परिवार के साथ है। इस हादसे के बाद से जिलास्तर पर सभी अधिकारियों से बास्केटबॉल के ग्राउंड की रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 3 घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।