हरियाणा : पत्रकार का शव बरामद, SIT करेगी तहकीकात

Summary :

NULL

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि चरखी दादरी इलाके में एक पत्रकार की कथित हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को इलाके में पत्रकार राजेश श्योराण का शव रहस्यमयी परिस्थितयों में मिला था।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने कल बयान जारी कर कहा था कि दादरी शहर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार की अगुवाई में इस संबंध में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Desk Team