हरियाणा के करनाल की नई अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौक मुख्य अतिथि पहुंचे हैं।बता दें यहां पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली से लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया व सुनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान करनाल लोकसभा क्षेत्र से महिलाओं को शामिल करने की तैयारी है।
- महिला दिवस के मौके पर लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया
- कार्यक्रम में CM Khattar मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
- कार्यक्रम में करनाल लोकसभा क्षेत्र से महिलाओं को शामिल करने की तैयारी
स्थल के दोनों तरफ दस-दस स्टाल लगाए गए
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्य मंच पर 30 गुणा 12 फुट आकार की स्क्रीन लगाई गई है। जिससे लोग प्रधानमंत्री का सीधा संबोधन सुन सकें। दोनों ओर तीन-तीन छोटी स्क्रीन अलग से लगाई गई हैं। यहां दोनों ओर प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुए प्रदर्शित की गई है। स्थल के दोनों तरफ दस-दस स्टाल लगाए गए हैं।
SHG ड्रॉन दीदी द्वारा ड्रोन का किया जाएगा प्रदर्शन
बताया कि एसएचजी ड्रॉन दीदी द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन भी किया जाएगा। तीन तकनीकी सत्र-लखपति लिवलीहुड प्लान, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय विकास योजना एवं वैधानिक आवश्यकताएं आयोजित किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




