हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन राज्यसभा चुनाव हार गए हैं। भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शमा को निर्वाचित घोषित किया गया। शर्मा को भाजपा का समर्थन हासिल था। पंवार को 31, मीडिया कारोबारी शर्मा को 28 और माकन को 29 वोट मिले।
90 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों ने वोट डाला
कांग्रेस के एक वोट को अवैध घोषित कर दिया गया था, जबकि उसके विधायक कुलदीप बिश्नोई ने शर्मा के लिए क्रॉस वोट किया था। उम्मीदवारों की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, “हरियाणा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई।”
“उम्मीदवारों की सफलता लोकतंत्र की जीत है। हमारे महान राष्ट्र के विकास में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए मेरी शुभकामनाएं।” दोनों पार्टियों द्वारा वोट डालने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगने के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार तड़के एक बजे से मतगणना शुरू की। मतगणना में तय समय से आठ घंटे की देरी हुई।


Download Android App
Download iOS App



