हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) की जांच करवाई। जांच कराने के पीछे उनका मकसद लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए व्याप्त भय को दूर करना था। वे एमएलए डिस्पेंसरी में जांच कराने पहुंचे।
हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा यह विशेष कैंप लगवाया है।जननायक जनता पार्टी (जजपा ) ने बताया कि हालांकि, उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, फिर भी उन्होंने लोगों को यह संदेश देने के लिए जांच करवाई कि इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है।
कोविड-19 के मरीजों के लिए 9444 पृथक बेड है तैयार : CM खट्टर
पार्टी के अनुसार चौटाला का नमूना डाक्टरों के एक दल ने लिया, परिणाम की प्रतीक्षा है। जजपा ने बयान जारी कर कहा, ‘लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने एमएलए डिस्पेंसरी में कोविड-19 की जांच करवायी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जांच कराने की आवश्यकता होती है तो लोगों को इससे भयभीत नहीं होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



