Haryana: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नगर का बड़ा बयान, 92% गेहूं उठान पूरा, 4000 नए राशन डिपो जल्द होंगे अलॉट, कालाबाजारी पर सख्ती

Summary :

Haryana Food and Civil Supplies Minister Rajesh Nagar Statement: हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नगर ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में 92 प्रतिशत गेहूं का उठान पूरा हो चुका है और शेष उठान कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। मंत्री राजेश नगर ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हरियाणा में किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जहां भी…

Haryana Food and Civil Supplies Minister Rajesh Nagar Statement: हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नगर ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में 92 प्रतिशत गेहूं का उठान पूरा हो चुका है और शेष उठान कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। मंत्री राजेश नगर ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हरियाणा में किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जहां भी अनियमितता की शिकायत सामने आई, वहां सख्त कार्रवाई की गई और सैकड़ों मामले दर्ज किए गए हैं।

Haryana News: ‘जल्द ही 4000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे’

Haryana Food and Civil Supplies Minister Rajesh Nagar Statement

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 4000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा, जिससे महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का बड़ा अवसर मिलेगा। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अनाज मंडियों में बरसात के दौरान गेहूं भीगने की समस्या को लेकर मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है ताकि किसानों का अनाज सुरक्षित रहे और कोई नुकसान न हो।

‘नए साइलो और वेयरहाउस स्थापित किए जाएंगे’

Haryana Food and Civil Supplies Minister Rajesh Nagar Statement

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल्द नए साइलो और वेयरहाउस स्थापित किए जाएंगे, ताकि अनाज भंडारण की क्षमता बढ़े और फसल सुरक्षित रखी जा सके। इस विषय पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है और केंद्र सरकार से भी आवश्यक स्तर पर चर्चा की जा चुकी है। मंत्री राजेश नगर ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध जैसे हालातों के चलते प्रधानमंत्री ने देश को सुदृढ़ रखने के लिए जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गोल्ड खरीदने से बचें और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

फिलहाल मंत्री के बयान को प्रदेश में किसानों, उपभोक्ताओं और राशन व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

Pankhil Verma